Interesting Fact About Brain ( Hindi )


दिमाग के बारे मे रोचक तथ्य ( Interesting Fact About Brain ) - Post by Lucky Shakya :

1. जब आप जाग रहे होते है तब आपका दिमाग 10 से 23 वाट तक की बिजली उर्जा छोड़ता है जो कि एक बिजली के बल्ब को भी चला सकती है।

2. मनुष्य के दिमाग में दर्द की कोई भी नस नही होती इसलिए वह कोई दर्द नही महसूस नही करता।

3. हमारा दिमाग 75% से ज्यादा पानी से बना होता है।

4. आपका दिमाग 5 साल की उम्र तक 95% बढ़ता है और 18 तक पहुँचते-पहुँचते 100% विकसित हो जाता है ओर उसके बाद बढ़ना रूक जाता है।

5. सर्जरी से हमारा आधा दिमाग़ हटाया जा सकता हैं और इससे हमारी यादों पर भी कुछ असर नही पडेगा।

6. आप अपने दिमाग में न्युरॉनज़ की गिणती दिमागी क्रियाएँ करके बढ़ा सकते हैं क्योंकि शरीर के जिस भी भाग की हम ज्यादा उपयोग करते है वह और विकसित होता जाता है।

7. पढ़ने और बोलने से बच्चों का दिमागी विकास ज्यादा होता है।

8. जब आप एक आदमी का चेहरा गौर से देखते है तो आप अपने दिमाग का दायां भाग उपयोग करते है।

9. हमारे शरीर के भिन्न हिस्सों से सुचना भिन्न रफतार से और भिन्न न्युरॉन के द्वारा हमारे दिमाग तक पहुँचती है। सारे न्युरॅान एक जैसे नही होते कई ऐसे न्युरॅान भी होते है जो सुचना को 0.5 मीटर प्रति सैकेंड की रफतार से दिमाग तक पहुँचाते है और कई ऐसे भी होते है जो सुचना को 120 मीटर प्रति सैकेंड की रफतार से दिमाग तक पहुँचाते है |

10. आपके दिमाग की Right side आपकी body के left side को जबकि दिमाग की left side आपकी body के Right side को कंट्रोल करती है।

11. जो बच्चे पाँच साल का होने से पहले दो भाषाएँ सीखते है उनके दिमाग की संरचना थोड़ी सी बदल जाती है।

12. आप के दिमाग में हर दिन औसतन 60,000 विचार आते हैं।

13. अकसर ऐसा कहा जाता है कि हम दिन में 20,000 बार पल्क झपकते है और इसके कारण हम दिन में 30 मिनट तक अंन्धे रहते हैं। पर असल में हम दिन में 20,000 बार पलक जरूर झपकते है पर 30 मिनट तक अन्धे नही रहते। क्योंकि हमारा दिमाग इतने कम समय में वस्तु का चित्र अपने आप बनाए रखता है। हमारे पलक झपकने का समय 1 सैकेंड के 16वे हिस्से से कम होता है पर दिमाग किसी भी वस्तु का चित्र सैकेंड के 16वे तक बनाए रखता है।

14. हँसते समय हमारे दिमाग के लगभग 5 हिस्से एक साथ कार्य करते हैं।

15. दिमाग का आकार और वजन दिमागी शक्ती पर कोई प्रभाव नही डालता । Albert Einstein के दिमाग का वजन 1230 ग्राम था जो कि सामान्य मनुष्य से कहीं कम था।

16. एक जिंदा दिमाग बहुत नर्म होता है और इसे चाकु से आसानी से काटा जा सकता है।

17. दिमाग में 1,00,000 मील लंबी रक्त वाहिकाएँ होती हैं।

18. दिमाग को 4 से 6 मिनट तक ऑक्सीजन न मिलने पर भी यह रह सकता है पर 5 मे 10 मिनट तक न मिलने पर brain damage पक्की है।

19. मनुष्य का Dimag का वजन लगभग 1500 ग्राम तक होता है।

20. हमारे दिमाग में न्युरॅान की गिणती 100 अरब ( जितने आकाशगंगा में तारे होते है) होते हैं और हर न्युरॅान में 1,000 से 10,000 synopses होते है। 21. वैज्ञानिक मानते हैं कि ब्रह्माण्ड में सबसे जटिल और रहस्मई चीज मनुष्य का दिमाग है।

22. मानव दिमाग के अंदर एक सैकेंड में 1 लाख रसायनिक प्रतिक्रियायें होती हैं।

23. हमारे दिमाग के 60% हिस्से में चर्बी होती हैं इसलिए यह शरीर का सबसे अधिक चर्बी वाला अंग हैं।

24. मस्तिष्क में प्रत्येक वस्तु (सूचना) संग्रहित होते जाता है – तकनीकी रूप से मस्तिष्क के पास अनुभव, अवलोकन, पठन, श्रवण आदि प्रत्येक वस्तु (सूचना) को संग्रह करने की क्षमता होती है। जन्म के बाद से प्रत्येक वस्तु उसमें संग्रहित होते जाती है, कुछ भी नहीं छूटता। यह अलग बात है कि मनुष्य में अपने ही मस्तिष्क में सग्रहित किसी अनेक वस्तुओं (सूचनाओं) तक वापस पहुँचने याने कि अनेक घटनाओं को स्मरण रख पाने की क्षमता नहीं होती।

25. दिमाग शरीर का लगभग 2% है परन्तु यह कुल ऑक्सीजन का 20% खपत करता है और खून भी 20% उपयोग करता हैं।

26. जब मनुष्य दो साल का होता है तो उसके दिमाग में किसी और समय के इलावा Brains cells की गिणती सबसे ज्यादा होती है।

27. दिमाग के बारे में सबसे पहला उल्लेख 6000 साल पहले सुमेर से मिलता है।

28. रिसर्च से पता चला है कि पुरूषों और महिलायों के दिमाग की बनावट अलग-अलग होती है।

29. अगर हमारी चमड़ी और मेहदे की तरह हमारे Dimag के cell भी बदल जाए तो हम अपनी याददाशत गवा सकते हैं।

30. मनुष्य दिन की अपेक्षा रात को ज्यादा बढ़ते हैं। यह दिमाग के एक छोटे से भाग pituiary (पिट्यूटरी) ग्रंथी के कारण होती है जो रात को सोते समय एक बढ़ने वाला हारमोन छोड़ती है।

40. अगर दिमाग से amygdala (प्रमस्तिष्कखंड) निकाल दिया जाए तो इंसान का किसी भी चीज से हमेशा के लिए डर खत्म हो जाएगा।

41. दिमाग की 10 प्रतीशत प्रयोग करने वाली बात भी सच नही हैं बल्कि दिमाग के सभी हिस्सों का अलग-अलग काम होता हैं।

42. अगर आपने पिछली रात शराब पीयी थी और अब आपको कुछ याद नही हैं तो इसका मतलब ये नही हैं कि आप ये सब भूल गए हो बल्कि ज्यादा शराब पीने के बाद आदमी को कुछ नया याद ही नही होता।

43. एक दिन में हमारे दिमाग़ में 60,000 विचार आते हैं और इनमें से 70% विचार Negative (नकारात्मक) होते हैं।

44. हमारे दिमाग की memory unlimited होती हैं यह कंप्यूटर की तरह कभी नही कहेगा कि memory full हो गई।

45. जब हमे कोई इगनोर या रिजेक्ट करता हैं तो हमारे दिमाग को बिल्कुल वैसा ही महसूस होता हैं जैसा चोट लगने पर।

46. जिस घर में ज्यादा लड़ाई होती हैं उस घर के बच्चों के दिमाग पर बिल्कुल वैसा ही असर पड़ता हैं जैसा युद्ध का सैनिकों पर।

47. टी.वी. देखने की प्रक्रिया में दिमाग़ बहुत कम इस्तेमाल होता है और इसलिए इससे बच्चों का दिमाग़ जल्दी विकसित नहीं होता। बच्चों का दिमाग़ कहानियां पढ़ने से और सुनने से ज्यादा विकसित होता है क्योंकि किताबों को पढ़ने से बच्चे ज्यादा कल्पना करते हैं।

48. कुछ ना कुछ सीखते रहने से दिमाग में नई झुर्रियां विकसित होती रहती हैं और यह झुरिया ही IQ का सही पैमाना हैं |

आपके यह Article कैसै लगा ये हमे Comment box मे लिख भेजे |

Comments

  1. Keep your employees' brains sharp with our collection of fun and challenging Brain games for employees! These games are perfect for the workplace and will help improve productivity and collaboration among your team. For more details visit our website.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Interesting Brain Games With Answer ( Hindi )

Easy Brain Games With Answer ( Hindi )